DW Samachar – Header
BREAKING

भारतीय स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को NADA ने 4 साल के लिए किया सस्पेंड, सामने आई बड़ी वजह

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी यानी कि NADA ने अगले चार साल के लिए निलंबित कर दिया है। बजरंग पूनिया पर यह करवाई तब हुई है जब उन्होंने मार्च में डोप टेस्ट के लिए अपना नमूना देने से इनकार कर दिया था। इस वजह से नाडा को यह बड़ा … Read more

115714407
Olympic medallist Bajrang Punia suspended for 4 years by NADA for violation of anti-doping code

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी यानी कि NADA ने अगले चार साल के लिए निलंबित कर दिया है। बजरंग पूनिया पर यह करवाई तब हुई है जब उन्होंने मार्च में डोप टेस्ट के लिए अपना नमूना देने से इनकार कर दिया था। इस वजह से नाडा को यह बड़ा फैसला लेना पड़ा है।
उनका निलंबन 23 अप्रैल 2024 से शुरू होगा।

23 जून को बजरंग को भेजा गया था नोटिस

बता दें कि नाडा ने सबसे पहले इस अपराध के लिए बजरंग पूनिया को 23 अप्रैल को निलंबित किया था। जिसके बाद विश्व शासी निकाय UWW ने भी उसे निलंबित कर दिया था। फिर बजरंग ने निलंबन के खिलाफ अपील की थी। इसके बाद नाडा के अनुशासनात्मक डोपिंग पैनल (ADDP) ने 31 मई को इसे रद्द कर दिया था। जब तक कि नाडा ने आरोप का नोटिस जारी नहीं किया। फिर नाडा ने 23 जून को बजरंग को नोटिस दिया।

प्रतिस्पर्धी कुश्ती में नहीं होगी वापसी

पैनल का मानना है कि एथलीट अनुच्छेद 10.3.1 के तहत प्रतिबंधों के लिए उत्तरदायी है। जो 4 साल के निलंबन के उत्तरदायी है। बजरंग को पहले अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था। ऐसे में चार का निलंबन उस दिन से शुरू होगा, जिस दिन उन्हें अधिसूचना भेजी गई थी। निलंबन का मतलब है कि बजरंग प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी नहीं कर पाएंगे और अगर वह करना चाहते हैं तो विदेश में कोचिंग की नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं बजरंग पूनिया

बजरंग पूनिया भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में वह शामिल थे। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आन्दोलन भी किया था। बाद में वह पहलवान विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्हें अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का प्रभार भी दिया गया।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़