DW Samachar – Header
BREAKING

विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद आज पक्ष-विपक्ष सदन में होंगे आमने-सामने, प्रियंका गांधी भी सत्र में पहली बार होंगी शामिल, हंगामा भी होगा भरपूर

हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के साथ कई राज्यों में उपचुनाव के बाद आज पहली बार पक्ष-विपक्ष के सांसद संसद में एक साथ आमने-सामने होंगे। आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। 20 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र के दौरान वक्फ एक राष्ट्र-एक चुनाव सहित 16 विधेयक सरकार पेश करेगी। लोकसभा उपचुनाव … Read more

Post-Election Results: Ruling and Opposition Parties to Face Off in Assembly Today, Priyanka Gandhi to Attend Her First Session Amid Expected Uproar
Post-Election Results: Ruling and Opposition Parties to Face Off in Assembly Today, Priyanka Gandhi to Attend Her First Session Amid Expected Uproar

हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के साथ कई राज्यों में उपचुनाव के बाद आज पहली बार पक्ष-विपक्ष के सांसद संसद में एक साथ आमने-सामने होंगे। आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। 20 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र के दौरान वक्फ एक राष्ट्र-एक चुनाव सहित 16 विधेयक सरकार पेश करेगी। लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रियंका गांधी आज पहली बार शीतकालीन सत्र में सदन में दिखाई देंगी । सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने अडानी मणिपुर वायु प्रदूषण व रेल हादसों पर चर्चा की मांग की है। आज भी इन पर चर्चा हो सकती है जिस पर हंगामे के आसार हैं। हरियाणा महाराष्ट्र में शानदार जीत के बाद जहां भाजपा के नेता उत्साहित हैं । वहीं ऐसे कई मुद्दे हैं जिसको आधार बनाकर विपक्षी नेता सदन में केंद्र सरकार को दमदार तरीके से घेरेंगे ।अमेरिका की न्यूयॉर्क फेडरल कोर्ट ने गौतम अडाणी पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को लगभग 2,200 करोड़ रुपए की रिश्वत देने की पेशकश का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने इस मामले पर जेपीसी की मांग रखी है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सत्र के लिए सरकार ने करीब 16 विधेयकों को सूचीबद्ध किया है। इनमें वक्फ संशोधन विधेयक और पंजाब न्यायालय संशोधन विधेयक शामिल है। इसके साथ ही सत्र के दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव से जुड़ा विधेयक भी लाया जा सकता है। इसके संकेत पहले ही सरकार दे चुकी है। जिन 16 बिलों (विधेयकों) को सूचीबद्ध किया गया है, उनमें पंजाब कोर्ट (संशोधन) विधेयक, इंडियन पोर्ट्स बिल, मर्चेंट्स शिपिंग बिल, रेलवे (संशोधन) बिल, बैंकिंग लॉ (संशोधन) बिल पेश और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए प्रस्तावित विधेयक अभी सूची का हिस्सा नहीं हैं, हालांकि सरकार आगामी सत्र में प्रस्तावित कानून ला सकती है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस मनाया जाएगा।

सदन में दोनों सदनों के सदस्यों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संबोधित करेंगी। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी जारी किया जाएगा। संविधान से जुड़ी कई चीजें प्रकाशित होने वाली हैं। संविधान के मूल भाव को जनता तक ले जाने का प्रयास हम सभी को करना चाहिए। यह संविधान दिवस का 75वां वर्ष है, इसलिए इसे देश में साल भर मनाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम संविधान सदन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एक स्मारक सिक्का और एक डाक टिकट जारी किया जाएगा।

Digital Women Trust

रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। संसद सत्र को लेकर सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस सहित 30 पार्टियों के 42 नेताओं ने हिस्सा लिया। इनमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, प्रमोद तिवारी व जयराम रमेश के अतिरिक्त टी शिवा, हरसिमरत कौर बादल, अनुप्रिया पटेल आदि शामिल थी। सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले केरल और नांदेड़ सीट से उपचुनाव जीतकर आए 2 नए सांसदों को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला शपथ दिलाएंगे। यह पहली बार होगा कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े गांधी परिवार के 3 सदस्य एक साथ संसद के सदस्य होंगे। राहुल गांधी रायबरेली से और प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से लोकसभा सांसद हैं। जबकि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्य सभा सांसद हैं। केरल के वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत के बाद लोकसभा में दोबारा कांग्रेस के 99 सांसद हो गए हैं। वायनाड सीट राहुल गांधी ने छोड़ी थी, जबकि नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद बसंतराव चव्हाण के निधन के चलते खाली हुई थी। इन पर हाल ही में उपचुनाव हुए हैं और दोनों ही सीटें कांग्रेस के पास वापस आ गई हैं।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़