DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन, सम्मानित हुए प्रतिभागी

जहानाबाद जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन, सम्मानित हुए प्रतिभागी
IMG-20241123-WA0016
Students performed well in Jehanabad district level Red Ribbon Quiz competition, participants honored

जहानाबाद, बिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के सौजन्य से शुक्रवार को गौतम बुद्ध स्कूल, जहानाबाद में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और शिक्षा विभाग के सहयोग से किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता एवं ज्ञान को बढ़ावा देना था।

प्रतियोगिता में 13 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के आठवीं, नवमीं, और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता पाँच राउंड में संपन्न हुई, जिसमें एड्स, किशोर स्वास्थ्य, सामान्य जागरूकता, खेलकूद, समसामयिक घटनाओं, एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में ऑडियो-विजुअल, चित्र पहचान और मौखिक एवं लिखित प्रश्न भी शामिल थे।

Digital Women Trust

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक, जिला एड्स नियंत्रण समिति के पर्यवेक्षक डॉ. विजय कुमार सिंह ने एचआईवी/एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र 7 दिसंबर को पटना में राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इस अवसर पर राज्य एड्स नियंत्रण समिति के रिसोर्स पर्सन, विधुर व्यास और राहुल सिंह ने क्विज मास्टर के रूप में बच्चों का चयन किया और एचआईवी/एड्स तथा रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम की सफलता में गौतम बुध स्कूल के प्राचार्य, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों और एड्स विभाग का सराहनीय योगदान रहा।

इस आयोजन के माध्यम से छात्रों को न केवल ज्ञान का अवसर मिला, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाने की भी प्रेरणा प्राप्त हुई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़