
जहानाबाद जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार द्वारा, समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया। आज जनता दरबार में कुल 46 परिवाद प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार में 12 आवेदन काको अंचल से पर्चा वितरण से संबंधित, शेष अन्य मामलों में अतिक्रमणवाद, भू-अर्जन, विधवा पेंशन, ट्राई साइकिल, आपसी विवाद, सहित अन्य कार्यालयों/योजनाओं से संबंधित है। सभी परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में आए, सभी मामलों में विशेष रुप से ध्यान देते हुए, ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला स्तरीय पदधिकारियो एवं अन्य अधीनस्थ कार्यालयों को साफ निर्देश दिया गया है कि जिला स्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायतो का निष्पादन समय करें जिससे की परिवादी को लाभ मिल सके एवं उन्हें उनके शिकायतों के निमित्त संतोषजनक जवाब प्राप्त हो सके। जनता दरबार में प्राप्त परिवाद, संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए ,आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई हेतु, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त,धनंजय कुमार, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच), विनय कुमार, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राकेश कुमार, निदेशक, डी.आर.डी.ए., जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












