DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद आग से बचाव को लेकर अग्नि शमन कर्मी ने चलाया जन जागरुकता अभियान

जहानाबाद आग से बचाव को लेकर अग्नि शमन कर्मी ने चलाया जन जागरुकता अभियान
IMG-20241122-WA0008
Jehanabad: Firefighters launched public awareness campaign regarding fire prevention.

पेट्रोल पंप सहित अन्य जगहों पर आग पर नियंत्रण रखने से संबंधित पर्चा भी आम लोगों के बीच किया वितरण।

जहानाबाद आग से होने वाली दुर्घटना को लेकर अग्नि शमन विभाग के द्वारा विद्यालय सहित आम लोगों को बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में में जहानाबाद में पदस्थापित अग्नि शमन कर्मी शिव शंकर कुमार न कई जगहों पर जन जागरुकता अभियान के साथ साथ अग्नि से बचाव को लेकर पर्चा भी वितरण किया। वही अग्नि शमन कर्मी शिव संकर ने बताया कि खरीफ फसल कटनी के उपरांत किसान खलिहानों में अपनी सुविधा के अनुसार रखते हैं। वही कभी कभी खलिहानों में आग लगने के फलस्वरूप गाढ़ी कमाई जल कर बर्बाद हो जाता है, जिससे किसानों को काफी छती हो जाता है। अग्नि शमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर, लोगों के बीच जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। तथा आग से कैसे बचा जाए इसके लिए पर्चा में दर्शाए गए बि॑दु पर पहल करने की बात कही गई है। इसी स॑दर्भ में गुड लौब जहानाबाद, विंध्यवासिनी पेट्रोल पंप जहानाबाद , श्याम स्कूल ऑफ़ नर्सिंग कडौना में बच्चों को आग से बचने एवं सतर्कता बरतने जैसी बातों से अवगत कराया एवं घरों को आग से कैसे सुरक्षित रखा जाएं पर्चा विचरण किया। वही आग से बचाव लेकर जन जागरुकता अभियान चलाया एवं पर्चा का वितरण किया गया। जन जागरुकता अभियान में शिक्षकों की सहभागिता अहम रही,वही कार्यक्रम के तहत शिक्षक अरुण कुमार,बिरे॑द्र कुमार सिंह,रितु कुमारी, बाल्मीकि प्रसाद सहित सभी शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहे, तथा अग्नि शमन कर्मी संजीव कुमार , ओंमकार कुमार गृह रक्षक भी उपस्थित रहे।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़