DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

महिला की चाकू मार कर हत्या, पति पर हीं प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप, काको प्रखंड के डेढ़सैया की घटना

Woman stabbed to death in Bihar’s Jehanabad, Husband accused of murder

जहानाबाद जिले के काको प्रखंड के डेढ़सैया गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मामला पति पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के बाद हत्या का है।

दरअसल में डेढ़सैया ग्राम निवासी अशोक साव की बेटी खुशबू देवी का विवाह पटना के गौरीचक निवासी बबलू से तकरीबन दो साल पहले हुआ था। लेकिन कुछ दिनों पहले पति-पत्नी के बीच पति बबलू के प्रेम प्रसंग को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद खुशबू अपने मायके अपने परिवार के पास डेढ़सैया आ गई थी। खुशबू बीते दो महीनों से अपने तीन महीने के बच्चे के साथ मायके में हीं थी।

बबलू अपनी पत्नी के घर पहुंचा, जहां वह अपनी पत्नी को अपने घर ले जाने की जिद्द कर रहा था जिसपर लड़की के पिता अशोक ने बाद में भेजने की बात की और उतना कहकर वह अपने काम से निकल गया। जिसके बाद घर मे सिर्फ पति पत्नी और उनकी भाभी बची। पति-पत्नी की इन्ही सब बातों को लेकर बकझक चल रही थी, और इसी बीच में विवाद हुआ और बबलू ने अपनी पत्नी को चाकू मार दीया और वहां से फरार हो गया। यहाँ तक कि पड़ोसियों ने भी बबलू को वहां से जाते देखा लेकिन तब तक किसी को इस घटना की जानकारी नहीं थी।

Woman stabbed to death in Bihar’s Jehanabad, Husband accused of murder

मृतका के भाई के अनुसार “उसकी भाभी जब उसके कमरे में गयी तो मृतक खून से लथपथ जमीन पर गिरी हुई थी। उसने तुरंत अपने पति पिंटू को फोन कर इस घटना की जानकारी दी।  घटना की सूचना मिलते हीं मृतका का भाई जो कि जहानाबाद में एक कबाड़ी दुकान में कार्यरत था तुरंत अपने गांव आया, जहां उसने देखा कि खुशबू खून में लतपत पड़ी है। आनन फानन में उसे इलाज के लिए जहानाबाद के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतका का महज 3 माह का एक बच्चा भी है। इस पूरे बात की पुष्टि मृतक खुशबू के भाई पिंटू ने की है।

मृतका के पिता ने कहा कि दिन में 10 बजे हमे बेटी ने हीं खाना खिलाया था, उसके बाद वह घर से निकल गया।

वहीं घटनास्थल पर मौजूद काको पुलिस की टीम से जब बात करने की कोशिश की गई तो वह कुछ भी कहने से बचते नजर आए और बताया कि जांच के बाद वरीय अधिकारी हीं इस घटना पर कुछ कहेंगे। मृतका के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News