DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बीपीएससी ने तृतीय शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के प्राथमिक और मध्य विद्यालय का परिणाम किया जारी

BPSC Releases Results for Primary and Middle School Third Teacher Recruitment Exam

बिहार में दो दिन में दो भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट जारी किए गए । गुरुवार को बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। उसके बाद शुक्रवार यानी आज बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 19 जुलाई को शिक्षा विभाग बिहार के अधीन मध्य विद्यालयों में वर्ग 6 से 8 के कुल 06 विषयों के विद्यालय अध्यापक के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गयी थी जिसमें चयनित कुल उम्मीदवारों की संख्या जारी कर दी गई है। वहीं शेष वर्गों का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। बता दें कि बीपीएससी ने तृतीय शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के प्राथमिक और मध्य विद्यालय का परिणाम जारी कर दिया है। 19 जुलाई से 22 जुलाई तक विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया था। 19 जुलाई को शिक्षा विभाग, बिहार के अधीन मध्य विद्यालयों में वर्ग 6 से 8 के कुल 06 विषयों के विद्यालय अध्यापक के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गयी थी। उक्त परीक्षा में विषयवार उपस्थित अभ्यर्थियों, रिक्तियों एवं सफल अभ्यर्थियों की संख्या जारी कर दी गई है। 20 जुलाई को को शिक्षा विभाग, बिहार एवं अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के अधीन प्राथमिक विद्यालयों में वर्ग 1 से 5 के अन्तर्गत कुल 03 विषयों के विद्यालय अध्यापक के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गयी थी। उक्त परीक्षा में विषयवार उपस्थित अभ्यर्थियों, रिक्तियों एवं सफल अभ्यर्थियों की संख्या जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News