DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बिहार में पहली बार 42 करोड़ रुपए की कोकीन जप्त की गई, डीआरआई ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Cocaine worth 42 crore in Bihar, one held
Cocaine worth 42 crore in Bihar, one held
Cocaine worth 42 crore in Bihar, one held

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक व्यक्ति से 42 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की है। बिहार में पहली बार एक साथ 42 करोड़ की कोकीन जब्ती हुई है। इससे पहले 12 करोड़ की कोकीन पटना रीजन में जब्त की गई थी। मैठी टोल प्लाजा के पास कार को घेरने के लिए सादे लिबास में डीआरआई की टीम 24 घंटे तक घात लगाए रही। भाड़े की लग्जरी कार से कोकीन की खेप सिलीगुड़ी से दिल्ली ले जाने की सूचना डीआरआई को मिली थी। कार के नंबर तक की जानकारी टीम को हो गई थी। जैसे ही कार मैठी टोल प्लाजा पर आई टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। तलाशी के बाद बैग के आधार में छिपा कर रखी गई कोकीन बरामद हुई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। डीआरआई, मुजफ्फरपुर इकाई द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, डीआरआई के अधिकारियों ने बुधवार को मुजफ्फरपुर से एक भारतीय नागरिक से 4.2 किलोग्राम कोकीन (अनुमानित कीमत 42 करोड़ रुपये) जब्त की। भारतीय नागरिक थाईलैंड से भारत में मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त पाया गया। जब अधिकारियों ने पकड़े गए व्यक्ति द्वारा ले जाए जा रहे ट्रॉली बैग की जांच की, तो बैग के ऊपरी और निचले हिस्से में एक सफेद पाउडर जैसा पदार्थ छिपा हुआ मिला। डीआरआई अधिकारियों द्वारा जांच में बरामद पदार्थ कोकीन होने की पुष्टि हुई। प्ररांभिक जांच में पता चला कि यह खेप नई दिल्ली में कुछ अज्ञात व्यक्तियों को दी जानी थी। अधिकारियों ने गिरफ्तार आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। उन्हें संदेह है कि आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा है। असम और पश्चिम बंगाल से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से महाराष्ट्र तक भाया मुजफ्फरपुर होकर सोना, सिगरेट और मादक पदार्थ तस्करी का नया रूट बन गया है। अंतराष्ट्रीय तस्कर दरभंगा फोनलेन व बरौनी से मुजफ्फरपुर रूट होकर तस्करी का माल लेकर निकल रहे हैं। इस साल अप्रैल माह में सिलीगुड़ी से 61 किलोग्राम सोने की खेप लेकर इसी रूट से तस्करों का ग्रुप उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लिए निकला था। मुजफ्फरपुर डीआरआई की टीम ने इसमें से 13 किलो सोना जब्त किया था। शेष सोना गोरखपुर और दिल्ली में जब्त हुआ था।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News