DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बढ़ने लगी सर्दी, कोहरे का भी सड़क और रेल मार्ग पर दिखने लगा असर

Cold Wave Intensifies in Delhi-NCR and Several States, Fog Affects Road and Rail Transport
Cold Wave Intensifies in Delhi-NCR and Several States, Fog Affects Road and Rail Transport

पूरे देश भर में मौसम का बदलाव शुरू हो गया है। अब आने वाले दिनों में ठंड और तेज बढ़ेगी। दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे की भी शुरुआत हो चुकी है। कोहरे की वजह से कोई ट्रेनें भी देर से चल रही हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाली करीब 12 ट्रेनें एक घंटे से ज्यादा देरी से चल रही हैं। इनमें से कुछ ट्रेनें तो 5 घंटे और 7 घंटे की देरी से भी चल रही हैं। खराब मौसम की वजह से गुरुवार की सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर भी विजिबिलिटी कम रही। जिस वजह से विशेष सुरक्षा उपाय लागू किए गए। हरियाणा के पलवल के सराय खटेला गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर आज सुबह खड़े ट्रक से एक निजी बस टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है इसका असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। दिल्ली समेत एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके साथ साथ तापमान में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली एनसीआर में धुंध की मोटी चादर भी देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। प्रदूषण संकट के मुख्य कारण बने हुए हैं। कोहरे में घुले ये सूक्ष्म कण एक घने स्मॉग की परत बनाते हैं, जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह घना स्मॉग स्वस्थ लोगों में भी लंबे समय तक चलने वाली सांस संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है। आईएमडी ने कहा है कि 15 नवंबर के बाद कई शहरों का मौसम बदलेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अगले दो-तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने सिक्किम, बिहार, झारखंड, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बीते दिन कोहरे का असर देखा गया। प्रयागराज में मौसम ने करवट ली है। यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी ने बताया कि प्रयागराज में ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कई शहरों में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। इसके साथ ही सर्दी की एंट्री भी हो गई है। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल चुका है। सुबह और शाम के तापमान में काफी अंतर देखा जा रहा है, जिससे लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। इससे विजिबिलिटी पर भी असर पड़ेगा। यहां हवा में 60 से 95 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई है।मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश हो सकती है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु आंतरिक दक्षिण कर्नाटक और केरल में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News