DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

भगवान श्री बुद्ध जन्मोत्सव समारोह सह श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का किया गया आयोजन

Lord Shri Buddha’s birth anniversary celebration along with Shrimad Bhagwat Katha Yagya was organized.

बै॑ड बाजे के साथ निकाली गई कलशयात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

रतनी -प्रख॑ड क्षेत्र के भगवान बुद्ध की धरती ग्राम घेजन में भगवान बुद्ध की जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का आयोजन प्रेममूर्ति आचार्य श्री श्री 1008 श्री शशीभुषण जी महाराज के सानिध्य में प्रार॑म्भ किया गया।
यज्ञ की पूजा अर्चना के उपरांत सैकड़ों की संख्या मे लोगों ने गाजे बाजे के साथ भगवान बुद्ध स्थल से कलशयात्रा निकाली, और बलदैया नदी से जलभरी कर यज्ञ स्थल पर पहुंची।
वही आचार्य श्री श्री 1008‌शशीभुषण जी महाराज के मुखारविंद से वैदिक मंत्रों उच्चारण से कलश स्थापना किया गया।
आयोजक घेजन निवासी आभाष कुमार ने बताया कि भगवान विष्णु के 9 वें अवतार भगवान बुद्ध की जन्मोत्सव के अवसर पर सनातन धर्म और संस्कृति के मान्यतानुसार प्रेममूर्ति श्री श्री 1008 श्री शशीभुषण जी महाराज के कृपा पात्र से आज दिनांक 12 नवंबर से भगवान बुद्ध स्थल से पूजा अर्चना के उपरांत जलभरी का आयोजन किया गया। वही उन्होंने बताया कि दिनांक 18 नवंबर तक श्री राजू जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन संध्या 6 बजे शाम से किया जाएगा। वही दिनांक 19नव॑म्वर को पूर्णाहुति,हवन एवं भ॑डारा का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामाकांत शर्मा सेवा निवृत्त शिक्षक,गोलू तिवारी, राहुल मिश्रा,धीरज शर्मा, सहित सभी ग्रामिणो की सहभागिता रही। वही श्रोता सुमन बाबा भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News