DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 08 नवंबर 2024

Digital Women Trust

दिन – शुक्रवार

मेष

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिल सकते है, जिस कारण आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलेगा, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्य परिवार में संपन्न होंगे।

वृषभ

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकालें ,स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें, आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

मिथुन

आज आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा आदि में सावधानी बरतें, व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज शुरू न करें। किसी को बड़ी रकम उधार न दें, परिवार में अपने से संबंध मधुर रखें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे, परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, कोई नई पार्टनरशिप शुरू कर सकते हैं। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।

सिंह

आज का दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा, आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में किसी की शादी विवाह का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं, न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी।

कन्या

आज आपका मन अपने किसी परिचित के व्यवहार से खिन्न दिखाई पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खान-पान पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आप परिवर्तन न करें। कोई बड़ा डिसीजन आज न लें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार में उतार-चढाव बना रहेगा। परिवार में अपनो से मतभेद हो सकते हैं।

तुला

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू न करें, वाद-विवाद से बचें। परिवार में आपसी कलह हो सकती है, व्यापार में नया जोखिम न लें।

वृश्चिक

आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है, पार्टनर के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छे लोगों का साथ मिलेगा, व्यापार-व्यवसाय में नये काम की कार्य योजना बन सकती है। आपका परिवार आपके हर निर्णय में साथ होगा, नया कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर

आज आपके स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहें, तो आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा, वाद विवाद से दूर रहे।

कुंभ

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन

आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे, आपका मान अध्यात्म की और रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके परिवार के लोग आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़