
शहर से लेकर गांव तक दिखा आस्था का जन सैलाब
जहानाबाद : उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन हो गया। छठ पूजा के दूसरे अर्घ्य के मौके पर जहानाबाद के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। इस मौके पर हजारों छठ व्रतियों ने उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकामनाएं की।
देर रात से ही श्रद्धालुओं का गंगा तटों पर पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया था, जो सूर्योदय तक जारी रहा। छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की श्रद्धा भक्ति देखते ही बनी। इस अवसर पर छठ व्रतियों ने पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ भगवान भास्कर की विशेष पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण कर पारण किया।
छठ पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आया। इस दौरान सभी घाटों पर भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी अपनी ड्यूटी बजाते देखे गए। वही प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ के जवान लगातार पेट्रोलिंग करते नजर आए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












