सोम, अप्रैल 6, 2026

बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन, पूरे भारत में शोक की लहर

Bihar’s Nightingale Padma Bhushan Awardee Sharda Sinha passed away, PM Modi and other mourns on her death

बिहार स्वर कोकिला शारदा सिन्हा ने 72 साल की उम्र में मंगलवार रात दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। शारदा सिन्हा का कई दिनों से इलाज चल रहा था। वहीं उनकी सलामती के लिए पूरे देश में दुआओं का दौर भी जारी था लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गईं। उन्होंने रात 09:20 पर अंतिम सांस ली।

Bihar’s Nightingale Padma Bhushan Awardee Sharda Sinha passed away, PM Modi and other mourns on her death

बता दें कि छठ गीत की पर्याय शारदा सिन्‍हा की को बीते लंबे समय से बीमार थीं। सोमवार रात वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनका ऑक्‍सीजन लेवल गिर रहा था। लोक गायिक के बेटे अंशुमन सिन्‍हा ने अपने एक वीडियो संदेश में बताया था। उनका कहना था कि ‘मल्‍टीपल ऑर्गन डिस्‍फंक्‍शन की हालत के चलते मां बहुत बड़ी लड़ाई में जा चुकी है। अब काफी मुश्किल है। आप सब प्रार्थना कीजिए, कि वो लड़ कर बाहर आ सकें। छठी मां कृपा करें।’

वहीं आज मंगलवार को बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लोकगायिका शारदा सिन्हा का हालचाल जानने एम्स पहुंचे थे।

बिहार की संगीत को ऊपर ले जाने का रहा योगदान:

शारदा सिन्हा को संगीत में योगदान के लिए 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ उनके चर्चित गानों में शुमार हैं। शारदा सिन्हा ने शास्त्रीय संगीत में MA की उपलब्धि ले रखी थी। उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज की जादू बिखेरी थी।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News