
बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जहानाबाद के टॉप-10 वांछित कुख्यात अपराधी रोहन तिवारी एवं राजा तिवारी को किया गिरफ्तार
बिहार पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। बिहार पुलिस की एसटीएफ की विशेष टीम ने जहानाबाद जिले के टॉप 10 में शामिल दो अपराधियों को वैशाली से गिरफ्तार कर लिया है।
एसटीएफ की गिरफ्त में आये दोनों अपराधी रोहित तिवारी एवं राजा तिवारी पर दर्जनों मामले दर्ज हैं। जहानाबाद की पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में 16 मई 2024 को CSP संचालक से हुए लूट की घटना में भी इन अपराधियों की मुख्य संलिप्तता का खुलासा किया था। जिसमें अपराधियों ने शहर के गौतमबुद्ध विद्यालय के पास सीएसपी संचालन रौशन कुमार से तकरीबन 1 लाख 40 हजार लूट लिए थे, जब संचालक पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकाल ऑटो में बैठ वार्ड न. 9 में संचालित अपने CSP जा रहा था। रौशन के अनुसार उक्त दोनों अपराधी बाइक से आये और जब तक कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार बैग लेकर फरार हो गए। तब से ये पुलिस की गिरफ्त से बचते आ रहे थे।
बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम द्वारा जहानाबाद जिला के टॉप 10 एवं कुख्यात वांछित अपराधकर्मी का रोहित तिवारी वैशाली जिले के छिपी टोला का निवासी है वहीं दूसरे अपराधी राजा तिवारी भी वैशाली के बिदुपुर थाना स्थित खतौल का निवासी है।
उक्त अपराधकर्मियों के विरूद्ध जहानाबाद जिला के नगर थाना में लूट सहित कई कांड दर्ज है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












