
Jehanabad: सुलह से समाज में समरसता कायम होती है तथा आपसी कटुता भी समाप्त होती है । सामाजिक जीवन मे शांति और खुशहाली आती है उपरोक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज बृजेश कुमार ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन के अवसर पर कही । उन्होंने कहा कि लोगों को छोटे-मोटे विवादों को आपस में मिलजुल कर मामलों का निपटारा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलो का त्वरित निष्पादन होता है साथ ही ना किसी पक्षकार की जीत होती है और ना ही किसी की हार होती है ।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उपाध्यक्ष सह जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने कहा की राष्ट्रीय लोक अदालत में सरल और सुलभ न्याय मिलता है।

वर्तमान समय में लोक अदालत अदालत की महत्ता प्रासंगिक है इससे समयऔर पैसे की भी बचत होती है। इसलिए लोगों को साधारण मामले का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से करना प्रासंगिक है। समारोह को संबोधित करते एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आपसी विवादों को भुलाकर लोगों को सुलह कर मामले का निपटारा कर लेना चाहिए इस अवसर पर जिला जज बृजेश कुमार जिलाधिकारी अलंकृत पांडे कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह ए डीजे जावेद अहमद खान ,रश्मि ,कुमार कौशल किशोर सब जज प्रथम अदिति कुमारी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनीश कुमार कुमारी डिंपी अंकित रंजन आलोक कुमार प्राधिकार के सचिव रंजीत कुमार पैनल अधिवक्ता राजीवकुमार अजीत कुमार प्राधिकार के कर्मी मनोज कुमार दास मिथिलेशकुमार दीनानाथ संतोष कुमार पारा विधिक स्वयं सेवक काफी संख्या में पक्षकार उपस्थित थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












