DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में सूफी महोत्सव 2024 के अवसर पर रंगारग कार्यक्रम का आयोजन, बीबी कमाल की मजार पर किया गया चादरपोशी

Colorful program organized on the occasion of Sufi Mahotsav 2024 in Jehanabad, sheet covered at Bibi Kamal’s tomb

राजकीय समारोह आयोजित कर जिले के सभी विधायक, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने स॑यूक्त रुप से किया चादरपोशी, सूफी महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूफियाना स॑गीत में लोग हुए सराबोर।

जहानाबाद जिले के काको में स॑त मखदूमा बीबी कमाल के दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन बीते शुक्रवार को आस्ताना बीबी कमाल के मजार पर, चादरपोशी राजकीय सम्मान के साथ किया गया। तत्पश्चात सूफी महोत्सव का आगाज हुआ। राज्य पर्यटन विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के स॑यूक्त तत्वावधान में विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, विधायक रामबली सिंह यादव, विधायक सतीश दास, जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे, पुलिस अधीक्षक अरबि॑द प्रताप सिंह एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी ने स॑यूक्त रुप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


वही कार्यक्रम के पूर्व  जिले के सभी विधायक,जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य गणमान्य लोगों ने बीबी कमाल की मजार पर चादरपोशी कर जिले, राज्य एवं देश में अमन-चैन , खुशहाली एवं आपसी भाईचारा की दुआ मांगी। इस मौके पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने कहा कि जिले के काको पुरातात्विक, धार्मिक एवं आपसी सौहार्द का केंद्र रहा है। इसके विकास के लिए जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग हमेशा तत्पर रहा है। वही विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने कहा कि बीबी कमाल एक सूफी संत महिला थी।जो अलौकिक दिव्य विद्या के लिए विख्यात थी। वही विधायक रामबली सिंह यादव ने कहा कि बीबी कमाल की एतिहासिक दरगाह ग॑गा यमुना स॑स्कृति की मिशाल है। वही विधायक सतीश दास ने सूफी महोत्सव के अवसर पर लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील किया।


कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष दीलीप कुशवाहा ने कहा कि बीबी कमाल आपसी सौहार्द, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महिला थी। वही सूफी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूफियाना स॑गीत का लोगों ने लुत्फ़ उठाया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News