
जहानाबाद बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग ने मीटर बाईपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने 12 लोगो को पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सहायक विधुत अभियंता प्रमोद कुमार निराला के नेतृत्व में काको, देवचन बिगहा,जोगा बिगहा एवं घोसी में एलटीआईएस उपभोकता के परिसर में लगे मीटर की जांच की गई। जहां पाया गया कि मीटर के पूर्व टेपिंग कर मिल का संचालन किया जा रहा है। जिसके विरुद्ध सहायक विधुत अभियंता प्रमोद कुमार निराला ने गिरजा साव पर 199418 आशा देवी पर 163665 दिलीप कुमार पर 295519 एवं मधेश्वर सिंह पर 255078 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। वही हुलासगंज प्रखंड के तिर्रा गांव में कनिय विधुत अभियंता मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में मीटर जाँच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए आठ लोगो को पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगो में बालाखंदर पासवान पर 9177 श्याम बाबू पर 14250 बिनोद यादव पर 18613 रत्नेश प्रसाद पर 27132 निशी देवी पर 4763 कृष्णा प्रसाद पर 15507 अवधेश सिंह पर 19960 एवं करण कुमार पर 5408 रूपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए हुलासगंज थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












