
जहानाबाद : जिले की पुलिस ने दो साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया है जो अलग-अलग एटीएम में जाकर लोगों को चूना लगाते थे। दरअसल 13 जून को काको के रहने वाले अजय कुमार एटीएम से पैसा निकालने गए थे। एटीएम के अंदर कुछ लोगों से उनकी मुलाकात हुई और मदद के नाम पर उनके एटीएम को बदल लिया गया। कुछ घंटे के बाद खाते से 47 हज़ार रुपए की निकासी कर ली गई। इसको लेकर 14 जून को जहानाबाद साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। साइबर थाने की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों से मदद की अपील भी की थी।
गुरुवार की शाम ऐसे ही लोगों का दल बंधुगंज बाजार पहुंचा था। एसबीआई के एटीएम से यह लोग पैसा निकाल रहे थे तभी एक और साइबर फ्रॉड गिरोह के शिकार शख्स की नजर इन पर पड़ गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनो को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।

साइबर डीएसपी रेणु कुमारी ने बताया कि जिले के कई एटीएम फ्रॉड में इस गैंग की संलिप्तता रही है। पकड़े गए दोनों युवक गया जिला के रहने वाले हैं और पहले भी ऐसे ही मामलों में जेल जा चुके हैं।
मामले से संबंध में बताया गया है कि जिले के घोसी थाना क्षेत्र के बंधुगंज बाजार स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे की अवैध निकासी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना में शामिल दोनों युवक पांच युवकों के साथ एक उजले रंग की कार से आए थे। जिसमें दो युवक गाड़ी से उतरकर एटीएम में गए। एक युवक अंदर पैसे की निकासी कर रहा था। जबकि दूसरा बाहर से रेकी कर रहा था। इसी बीच ठगी के शिकार हुए एक युवक की नजर बाहर रेकी कर रहे पड़ी। जिसे पहचानकर उसे मौके पर धर दबोचा।
दरअसल रंजीत कुमार नामक युवक की पहले उसी एटीएम से एटीएम कार्ड बदलकर 75 हजार रुपए की निकासी कर ली गई थी। इसके बाद वह युवक हमेशा एटीएम पर नजर रख रहा था और वह इसकी शिकायत साइबर थाना जहानाबाद में भी दर्ज कर चुका था। पुलिस के द्वारा एटीएम से पहले के अवैध निकासी के मामले में पकड़े गए युवक का सीसी फुटेज भी सामने आया था। इस फुटेज के आधार पर पहचान कर रंजीत ने फ्रॉड को पहचान लिया और मौके पर उसे पड़कर शोर मचाया।

युवक की शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और दोनों युवक मौके पर पकड़े गए हैं। वहीं गाड़ी में सवार तीन और युवक भागने में सफल रहे।
बाद में साइबर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों युवक को अपने हिरासत में लेकर जहानाबाद लेकर आई जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












