
जहानाबाद : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन और सदस्यता अभियान को लेकर आज एक निजी होटल में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष जिला कमेटी सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश पदाधिकारी गण शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा ने किया। वही मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम एवं रणधीर सिंह तथा क्षेत्रीय प्रभारी इंजीनियर अजय कुशवाहा शामिल हुए।
क्षेत्रीय प्रभारी इंजीनियर अजय कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सुप्रीम उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा जो संगठन मजबूती को लेकर लक्ष्य दिया गया है उसे हर हाल में पूरा करना है। पंचायत स्तर तक अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनना है। इसके लिए हर स्तर के पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को अभियान को तेज करना है।

पार्टी के जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही संगठन को पूरी तरह से मजबूत करना है। पिंटू कुशवाहा ने कहा कि सभी सातों प्रखंडों में सदस्यता अभियान की सफलता के लिए प्रखंडों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। आगामी चुनाव के देखते हुए कार्यकर्ता अभी से ही कमर कस लें।
आज सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक के दौरान सैकड़ो कार्यकर्ता नेता सदस्यता ग्रहण किया। कुशवाहा ने बताया कि मखदुमपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख बूंदी ठाकुर जहानाबाद संदर्भ प्रखंड के जमुक पंचायत के हृदय पासवान के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सदस्यता ग्रहण किया।

इस बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद सिंह जिला उपाध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद संजीव कुमार सरवन कुमार रामप्रवेश महतो कौशल शर्मा महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रीता देवी राकेश कुमार संजय कुमार केदार वर्मा इत्यादि शामिल हुए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












