
जहानाबाद जिले में पानी में डूबने से लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बीते शाम जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवगढ़ के पास मोरहर नदी में डूबने से सकलदेव मांझी की मौत हो गई। वही हुलासग॑ज थाना क्षेत्र के ग्राम बीरा मुसहर टोली रामजी मांझी के 9 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी की मौत नहर में पैर फिसलने से गिर जाने से हों गई। बताया जाता है कि रामजी मांझी की पुत्री सोनी कुमारी वर्षा होने के दौरान घर जाने के क्रम में नहर में जा गिरी। वही सुबह आज बृहस्पतिवार को शव खोजबीन के उपरांत मिली। दुसरी ओर मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवगढ़ निवासी सकलदेव मांझी बीमार पत्नी को दवा लेने गुलाबगंज बाजार जा रहा था कि मोरहर नदी के तेज धार में चले जाते के फलस्वरूप डूब कर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा। वही पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












