
गांधी स्मारक स्मारक विद्यालय में विज्ञान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
हमारी खुशी की बात है कि जहानाबाद जिले में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी, जो 10 सितम्बर को गांधी स्मारक इंटर स्तरीय विद्यालय में पूरी तरह से सफल रही। इस संगोष्ठी का उद्देश्य विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना और युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना था। संगोष्ठी में जहानाबाद जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र अपने शिक्षक के साथ भाग लिए। यह आयोजन जिला शिक्षा प्रशासन के द्वारा आयोजित किया गया था। संगोष्ठी में वर्ग 6th और 7th के छात्रों के लिए स्मार्टफोन -: संभावनाएं एवं चुनौती विषय निर्धारित था। तथा वर्ग अष्टम से दशम वर्ग छात्रों के लिए विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligent) का निर्धारण किया गया था।
संगोष्ठी के दौरान प्रस्तुत की गई शोध और प्रोजेक्ट्स ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने अपने नवोन्मेषी विचार और खोजों को साझा किया, जिसने सभी को एक नई दिशा दी।

संगोष्ठी में वर्ग 6 और 7 की प्रतियोगिता में मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की सिद्धि चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
तथा अष्टम से दशम वर्ग के प्रतियोगिता में मानस विद्यालय की प्रतिभा राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला विज्ञान समन्वयक श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सारे प्रतिभागियों का विचार बहुत ही शानदार और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर था लेकिन राज्य कार्यक्रम प्रणाली के अनुसार एक ही बच्चों के चयन करके आगे भेजना था इसमें वर्ग अष्टम से दशम वर्ग के बच्चे का प्रमंडल स्तर 14 सितंबर को तथा वर्ग 6th 7th वर्ग के बच्चों का सीधा राज्य स्तर 25 सितंबर को होगा। जिला विज्ञान सह- समन्वयक पंकज कुमार ने कहा की बच्चों के द्वारा बहुत ही कम समय की तैयारी में इतना बढ़िया विचार प्रस्तुत किया गए। वह जिला में आए विज्ञान क्रांति का एक जीता जागता उदाहरण । यह संगोष्ठी निश्चित रूप से विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाने और युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका सुप्रिया शर्मा, वृजननदं सिंह तथा श्रीकांत शर्मा ने निभाया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












