DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad:कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर राजद ने की बैठक

Jehanabad: RJD held a meeting regarding the preparation of worker dialogue program.

ऐतिहासिक होगा तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम- सुदय


जहानाबाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का संभावित कार्यकर्ता संवाद की तैयारी को लेकर कारगिल चौक स्थित पार्टी कार्यालय में सभी पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव 10 सिंतबर से कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकल रहे हैं। जहानाबाद में भी तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सभी को अनुशासित रहना होगा। श्री यादव ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। राज्य में हत्या, अपहरण, जबरन वसूली, बलात्कार आदि के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है। श्री यादव ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में तेजी से युवाओं को नौकरी मिल रही थी। लेकिन नीतीश कुमार और भाजपा ने साजिश के तहत युवाओं को नौकरी से वंचित करने का काम किया है। एनडीए की सरकार बनने के बाद से ही प्रदेश में अपराध व भ्रष्टचार चरम पर पहुंच गया है। इससे केवल तेजस्वी हीं निजात दिला सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर ने की जबकि संचालन प्रधान महासचिव परमहंस राय ने की। बैठक को प्रवक्ता डॉ शशिरंजन उर्फ पप्पू, वीरेन्द्र राउत, रामबाबू पासवान, फतो खॉ, पिन्टू उर्फ छोटू यादव, अरविंद चन्द्रवंशी, नौशाद आलम, अशोक कुमार, महेन्द्र यादव, महेन्द्र सिंह दांगी, संजीव कुमार, नरेश यादव सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News