DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: झारखंड से जमीन सर्वे कराने आए एक व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मौत

Jehanabad: A person who came from Jharkhand to get land surveyed died under suspicious circumstances.

जहानाबाद कल्पा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में एक व्यक्ति की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। मृतक की पहचान अशोक सिंह 55 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने अपने गोतिया वाले लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अशोक सिंह झारखंड के बोकारो में रहते थे। इधर जमीन सर्वे के कार्य संचालित होने के कारण वंशावली बनाने के लिए गांव पर आए थे। मृतक के भाई का आरोप है कि गोतिया के लोगों द्वारा पहले भी यह धमकी दी गई थी की वंशावली सही से बनवाना नहीं तो जान से मार देंगे। अपने भाई के साथ हम भी घर आए थे लेकिन बाद हम बोकारो वापस चले गए और हमारे भईया सर्वे के काम से घर पर ही रुक गए। इसी बीच हमें फोन आया कि भैईया की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि शरीर पर कई जगह जले हुए का निशान है। जिससे हम लोगों को पूरा शक है कि हमारे भाई की हत्या गोतिया वाले लोगों द्वारा कर दी गई है। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।कल्पा थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि हम लोग सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टांत किचड़ मे गिरने से मौत का मामला प्रतीत होता है। मृतक शारीरिक रूप से काफी कमजोर थे। कहीं कोई शरीर पर जख्म का निशान नहीं मिला है। हालांकि हम लोग मृतक के परिजन के बयान के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। जांच घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News