
मोटरसाइकिल सवार आहर में कुदा, एक युवक की हुई मौत, दुसरे को खोजबीन जारी।
बचाने गए युवक भी बुरी तरह घायल,चल रहा इलाज।
जहानाबाद जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर आहर में जा कुदा। मोटरसाइकिल सवार को आहर में गिरते देख एक युवक बचाने के लिए गड्ढे पानी में कुदा, फिर भी बचाने में नाकाम रहा और स्वयं भी गहरे पानी जाने से बुरी तरह घायल हो गया। जिसमें मोटरसाइकिल पर दो सवार में एक की मौत हो गई, तथा दुसरे को खोजबीन जारी है।
बताया जाता है कि जिले के काको थाना क्षेत्र के ग्राम धरहरा निवासी अर्जुन यादव के पुत्र सुनील कुमार अपने सहपाठी के साथ बाजार से समान खरीदारी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। ज्योंहि अपने गांव धरहरा के पास मोड़ पर आहर है, तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने के क्रम में अनियंत्रित होकर आहर में जा कुदा। जिससे एक की मौत हो गई तथा दुसरे को खोजबीन जारी है। वही घटीत घटना की नजर पड़ते ही एक युवक बचाने हेतु आहर में जा कुदा,जो भी गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

वही धरहरा निवासी पैक्स अध्यक्ष सूर्य देव यादव ने बताया कि अर्जुन यादव के पुत्र सुनील कुमार अपने एक सहपाठी के साथ बाजार से समान खरीदारी कर घर वापस लौट रहा था कि अचानक धरहरा गांव के पास ही अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सहित दोनों आहर में जा गिरा। ज्योंहि धरहरा निवासी जोधी यादव की नजर पड़ी तो वह भी आहर में बचाने हेतु छलांग लगा दी,पर॑तु जोधी भी घायल हो गया,जिसका इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में चल रहा है। वही उन्होंने बताया कि एक और अभी तक लापता हैं, फिलहाल उसे खोजबीन जारी है। उन्होंने बताया कि घटना शाम की बताया गया है। घटना की खबर परिजनों को लगी तो परिजनों में चित्कार मच गया है,सभी को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












