DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्क्रमित उच्च विद्यालय उचिटा में शार्ट सर्किट से लगी आग, कार्यालय में रखा समान जलकर हुआ बर्बाद

Fire broke out due to short circuit in upgraded high school Uchita, goods kept in the office got burnt and destroyed.

रतनी- प्रख॑ड क्षेत्र के ग्राम उचिटा में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब ग्रामीणों ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय से अचानक धु॑आ निकलते देख शोर मचाया। चुकी आज तीज पर्व को लेकर विद्यालय ब॑द होने के बाद भी विद्यालय से धुआं निकलते देख ग्रामीण दौड़कर आये तो देखा कि विद्यालय के कार्यालय से धुआं निकल रहा है। वही कार्यालय से धुआं निकलते देख ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, तथा तत्काल पुलिस को सूचना दी। वही ग्रामीणों ने विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक को सुचित किया। घटना की सूचना पाकर अग्नि शमन पहुंच आग पर काबू पाया। प्रभारी प्राधानाध्यापिका सरीता सुमन ने बताई कि विद्यालय तीज पर्व को लेकर ब॑द था। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही। उन्होंने बताई कि विद्यालय में शार्य प्लेट लगाया गया था।शायद उसी कारण शार्ट सर्किट से आग लगी है। वही उन्होंने बताई कि कार्यालय में रखा कुर्सी, टेबुल,दरी,किताब सहित अन्य समान जलकर बर्वाद हो गया। तथा अग्नि शमन मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। वही अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर घटना स्थल पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News