
जहानाबाद विप्र समाज का संगठन भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी अंग्रेजी तारीख 8 सितंबर 2024 दिन रविवार को जिले प्रत्येक प्रखंड से सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज से प्रतिनिधि कृष्ण गार्डन उत्सव हॉल में शामिल होंगे। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष मुचकुन्द तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ब्राह्मण कोई जाति नहीं एक वर्ण है। जो सनातन संस्कृति को अछुन्न रखने के लिए हमेशा संघर्ष करता आया है। ब्राह्मण समाज सभी वर्णों और जातियों की चिंता करता है। किंतु दुर्भाग्य से कहा जाय तो ब्राह्मण समाज पर आए दिन अत्याचार देखने को मिल रहा है। सर्वे भवन्तु सुखिन कहने वाला ब्राह्मण आज खुद गरीबी का शिकार हो रहा है। देश में हर घटना के लिए ब्राह्मण को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है जो चिंतनीय है। ब्राह्मण एक जिंदा कौम है जो सनातन सभ्यता और संस्कृति के विरुद्ध उठने वाली आवाज के खिलाफ हमेशा अपने कार्तव्यबोध को दर्शाया है।

ब्राह्मण समाज को खासकर मगध जैसे इलाके में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हासिए पर समझा जाता है। 1952 के प्रथम आम चुनाव में जहानाबाद क्षेत्र से प्रथम सांसद होने का गौरव ब्राह्मण विज्ञेश्वर मिश्र जी को प्राप्त है, और आज हम कहां हैं वह चिंतनीय है। ब्राह्मण समाज अब जागृत हो गया है। सम्मेलन में सभी प्रखंड से प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे साथ ही संगठन का प्रखंड स्तर एवम जिला स्तर पर इकाई गठन की प्रक्रिया भी इस दौरान संपन्न होगी। संगठन के सदस्य अधिवक्ता राजीव पांडेय, कौशलेंद्र उपाध्याय, पंकज मिश्र, निशांत मिश्र, विनायक पाठक, सूर्यभूषण पांडेय, मृत्युंजय मानवीय, कौशलेंद्र पांडेय ने पूरे जिले भर के ब्राह्मण समाज को एकजुट होने का आह्वाहन किया है। वैदिक मंत्रोचारण से कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन 11 बजे होगी। वन्दे मातरम् के साथ 3 बजे भोजन के उपरांत कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












