DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किये गये

Jehanabad: On the occasion of Teacher’s Day, the headmaster and teachers who did excellent work were honored by the District Officer.

जहानाबाद शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग, जिला जहानाबाद द्वारा जिले के उत्कृष्ट तीन प्रधानाध्यापको, जिन्होंने अपने विद्यालय के विकास के लिए सराहनीय कार्य किया हैं, को जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही, जिला शिक्षा विभाग द्वारा ‘‘निपुण बिहार मिशन’’ के तहत जिन शिक्षकों के द्वारा अपने विद्यालय के बुनियादी कक्षाओं मे विद्यार्थियों के अधिगम प्रतिफल को बेहतर करने हेतु पहल किया जा रहा हैं, ऐसे कुल 7 शिक्षकों (हर प्रखंड से एक) को भी जिला पदाधिकारी जहानाबाद के द्वारा सम्मानित किया गया।

यह सम्मान कार्यक्रम समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अपने शिक्षकों को याद करते हुए अपने जीवन मे उनके योगदान के बारे मे बताया और साझा किया कि कैसे उन शिक्षकों का उनके कामयाबी मे योगदान रहा है। जिला पदाधिकारी ने वहाँ उपस्थित शिक्षकों द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की और उन्हे प्रेरित किया कि वे अपने विद्यालयों के बच्चों के लिए बढ़ चढ़ कर ऐसे कार्य करें, जिससे सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त हो सके। शिक्षक बच्चों के लिए प्रेरणा का श्रोत बनें। सरकारी विद्यालयों मे ज्यादातर बच्चे समाज के वंचित वर्ग से आते हैं और उनके प्रति शिक्षकों की जिम्मेदारी कहीं ज्यादा है।

शिक्षक यत्नपूर्वक दृढ़ता एवं लगन के साथ, सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सकें, इस दिशा में सशक्त प्रयास करें। इस समारोह मे उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी  और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (लेखा योजना) ने भी शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा की और अपने कार्य के द्वारा जिले के अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया, जिससे आने वाले दिनों मे जिला जहानाबाद से ज्यादा से ज्यादा शिक्षक, पुरस्कृत होने वाले सूची में शामिल हो सके। इस समारोह मे जिला शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी और जहानाबाद मे ‘‘निपुण बिहार मिशन’’ के लिए सहयोग कर रहे ‘‘सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन’’ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

सम्मानित होने वाले प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों की सूची :

01) श्री संजय कुमार (प्रधानाध्यापक) ,उर्दू माध्यमिक विद्यालय, जहानाबाद
02) श्री निर्भय कुमार (प्रधानाध्यापक), मध्य विद्यालय, सरथुआ, मखदुमपुर
03 )श्री रविभूषण कुमार (प्रधानाध्यापक), प्राथमिक विद्यालय, सिकरिया, काको
04 )श्रीमती अनीता कुमारी (शिक्षिका), मध्यमिक विद्यालय, मनियावॉ, काको
05) श्रीमती पूनम कुमारी (शिक्षिका), मध्य विद्यालय, वैना, काको
06 )श्रीमती पुष्पा कुमारी (शिक्षिका), मध्य विद्यालय, भेवर, जहानाबाद
07) श्री पवन कुमार (शिक्षक) ,उत्क्रमित म0 विद्यालय, कोकरसा, हुलासगंज हुलासगंज
08 )श्रीमती मिनी कुमारी (शिक्षिका) ,प्राथमिक विद्यालय, सैदपूर, घोषी
09 )श्रीमती प्रिति पटेल (शिक्षिका) ,मध्य विद्यालय, घेजन, रतनी फरीदपुर
10 )श्रीमती सोनी कुमारी (शिक्षिका) ,प्राथमिक विद्यालय, मनियारगंज, एस.सी., मखदुमपुर मखदुमपुर

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News