DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: भाजपा  2 लाख लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाएगी – भीम सिंह चंद्रवंशी

Jehanabad: BJP will make 2 lakh people primary members – Bhim Singh Chandravanshi

जहानाबाद भाजपा जिला कार्यालय जहानाबाद में सदस्यता अभियान का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ. मंच का संचालन जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी एवं प्रदेश सदस्यता कमिटी सदस्य ब्रजेश रमन ने किया। डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मिस कॉल 8800002024 से भाजपा का यह राष्ट्रीय सदस्यता अभियान जहानाबाद जिला में हर बूथ पर चलेगा एवं पार्टी कम से कम 2 लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखी है, इस अभियान में हर समाज के लोग जो भाजपा की नीतियों से सहमति रखते हैं, पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनेंगे।पार्टी इस अभियान में हर क्षेत्र के विशिष्ट लोगों को भी इस अभियान से जोड़ेगी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के विचार एवं भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों से समाज का हर तबका लाभान्वित हुआ है,

इससे पार्टी को इस अभियान में उतरोत्तर सफलता मिलेगी। सदस्यता अभियान शुरुआत कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजेंद्र शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष शशि रंजन शर्मा,रामसुभग शर्मा जिला महामंत्री धीरज कुमार जिला परिषद सदस्य पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार टुन्नू जिला सदस्यता टोली जिला मंत्री सर्वेश वर्मा,शुभम राज मिट्ठू युवा मोर्चा रवि शेखर सदस्यता अभियान में कई नामी हस्तियां ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली, एवं चंद्रवंशी चेतना मंच के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार सैकड़ो समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रथम सदस्यता लिए। सभी लोगों ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों को देखकर हम सभी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं,आज के सदस्यता में डॉक्टर अमरेंद्र कुमार,अधिवक्ता रमेश कुमार, अविनाश साहनी, सत्येंद्र विश्वकर्मा, कला संस्कृति अजय विश्वकर्मा,कराटे संघ के अनु शक्ति जी,महंत चंदेश्वर दास आदि कई संगठनो के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की ।

BJP, BJP Jehanabad, Bihar News, Jehanabad, Jehanabad News, Jahanabad, DW Samachar

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News