DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में सरकारी जमीन पर मकान बनाने वालों को खैर नहीं

Those building houses on government land in Jehanabad are not well off.

जहानाबाद  सरकारी जमीन पर मकान बनाने वालों को अब खैर नहीं, प्रशासन का बुलडोजर हो गया है तैयार।
इसी कड़ी में जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ईनरपुर में में प्रशासन का बुलडोजर से कई मकानों को ध्वस्त किया गया।
बताया जाता है कि जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ईनरपुर में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब अ॑चल अधिकारी र॑जीत उपाध्याय काफी संख्या में पुलिस बल को लेकर जब गांव के कई लोगों द्वारा पईन भरकर मकान बनाकर रह रहे के घरों को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु पहुंच गए।इस बाबत महिलाओं ने कड़ा विरोध भी किया,पर॑तु काफी संख्या में पुलिस बल को देख पिछे हटने को मजबूर होना पड़ा।और अबैध रुप से बनाएं गए मकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण से मुक्त किया गया।


वही अ॑चल अधिकारी मखदुमपुर र॑जीत उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीण नित्यानंद शर्मा द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में अतिक्रमण हटाने हेतु याचिका दायर किया गया था, फलस्वरूप माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में पईन भरकर बनाएं गए मकानों को ध्वस्त किया गया। हालांकि अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीणों का बिरोध का सामना करना पड़ा, वही ग्रामीणों का कहना था कि हमलोग महादलित परिवार से आते हैं, हमलोग के पास रहने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है।अब हमलोग जाए तो कहां जाएं। ग्रामीण कृष्ण मोहन दास, जगदेव दास सहित अन्य ने बताया कि हमलोग किसी तरह अपना मकान बनाया था, जो अतिक्रमण के नाम पर हमलोगो को हटा दिया गया। हमलोग बेघर हो गए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News