DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में पुलिस ने शराब तस्करों के म॑सुबे पर फेरा पानी

In Jehanabad, police foiled the plans of liquor smugglers.

पुलिस ने चार पहिया वाहन सहित अ॑ग्रेजी शराब किया जप्त

कार चालक भागने में रहा सफल।

जहानाबाद जिले की पुलिस शराब माफियाओं के बिरुध कड़ी नजर रखे हुए हैं।शराब तस्कर चाहें कोई तरकीब ढुंढ कर कारोबार करे, लेकिन जहानाबाद की पुलिस भी शराब कारोबारी को अपने च॑गुल में ले ही लेगा। इसी कड़ी में आज मंगलवार को सुबह जहानाबाद के बभना रोड के आस पास एक कार से शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह नगर थाना को सुचना मिली की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जहानाबाद पहुंचने वाली है। सुचना के आधार पर थाना अध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारी को सुचित करते हुए ,नाकब॑दी किया, जिसके फलस्वरूप बभना रोड में एक कार को खड़ा होते देख शक होने के उपरांत कार को चेक करने पर शराब का कार्टून भरा हुआ मिला, जिसे थाना लाया गया।


वही उन्होंने बताया कि हलाकी चालक गाड़ी खड़ी कर भाग गया था, फिर भी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन पर जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर गाड़ी किसकी है। वही उन्होंने बताया कि विभिन्न ब्रांडों के शराब की बोतलें है, जो 1046 बोतल है जिसमें 531 लीटर अंग्रेजी शराब है। तथा आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News