DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बाल विद्या मंदिर स्कूल में बिहार अग्निशमन सेवा टीम के द्वारा बच्चों को दिया गया प्रिशिक्षण

Training given to children by Bihar Fire Service team in Bal Vidya Mandir School

जहानाबाद में आज दिन मंगलवार  को बिहार अग्निशमन सेवा की टीम के द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत अग्नि से बचाव सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता  अभियान में आज बाल विद्या मंदिर मंगल नगर बभना  में अग्निशमन विभाग की टीम ने अति ज्वलनशील प्रदार्थ तथा बिजली  से आग लगने के कारणों के बारे में तकनीकी जानकारी दी एवं किसी आपातकालीन घटना के समय अलार्म का सुरक्षित एवं कुशलतापूर्वक प्रत्युत्तर देना तथा घटनास्थल पर अग्नि-भूमि संचालन करने का  प्रिशिक्षण दिया गया । अग्निशमन के द्वारा आये अधिकारी ने  बताया कि इस प्रिशिक्षण के अंतर्गत आग के खतरों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए अभ्यास और प्रक्रियाओं का एक सेट सिखाया जाता है। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से प्राप्त कौशल और ज्ञान शिक्षार्थियों को किसी भी अप्रत्याशित आग लगने की स्थिति में आग से निपटने के लिए तैयार करता है। विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार ने बताया  कि कई बार ऐसा देखा गया जी जानकारी के आभाव में एक छोटी गलती बहुत बड़ा समस्या बन जाता है इस प्रसिक्षण के माध्यम से बच्चों के अंदर कौशल का विकाश होता है एवं समय रहते बड़े घटना को टाला जा सकता है और भारी नुकसान से बचा जा सकता है ।वही मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News