DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद पाक्षिक काव्य संगोष्ठी में स्व गीता देवी को दिया गया श्रद्धांजलि

Tribute paid to Late Geeta Devi in ​​Jehanabad Fortnightly Poetry Seminar

जहानाबाद  नागरिक विचार मंच के तत्वाधान में जहानाबाद स्थित होटल राज दरबार के सभागार में आयोजित जहानाबाद काव्य संगोष्ठी में कवि अशोक प्रियदर्शी के माता दिवंगत गीता देवी जी के श्रद्धांजलि दिया गया। नागरिक विकास मंच के अध्यक्ष डा एस के सुनील कि अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने किया। उक्त मौके पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया, साथ ही उपस्थित कवि लोगों ने एक से बढ़कर एक मां पर आधारित लोक गायन एवं काव्य की प्रस्तुति की। इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों मे हम पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा वीरेंद्र कुमार सिंह जी, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता अरविंद कुमार , सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सेतु शर्मा , एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ,जिला सचिव रामजीवन पासवान, कवि डॉ रविशंकर शर्मा, चितरंजन चैनपुरा जी,शिक्षिका रुबी कुमारी विश्वजीत अलबेला जी , अजय विश्वकर्मा, शायर मुकर्म , पत्रकार अनिल गुप्ता , चंदन कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया गया । कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखा गया ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News