
सरकार द्वारा दिब्या॑ग जनों को मिलने वाली सुविधाओं को जानकारी देना मुख्य उद्देश्य -हृदय यादव।
जहानाबाद -सरकार द्वारा बिकला॑ग जनों को दी जा रही सुविधाओं से ब॑चीत रहने के फलस्वरूप,आप सभी अपने को असहज महसूस करते हैं। दिव्यांग जनों को सरकार विभिन्न प्रकार के योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। इस बात की जानकारी जिले के सर्किट हाउस में ऑल इण्डिया पर्सन यूथ के कार्यकारी अध्यक्ष हृदय यादव ने दिव्यांग जन जागरुकता कार्यक्रम के तहत बोल रहे थे। उन्होंने जिले से काफी संख्या में जुटे दिव्यांग जन जागरुकता कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी के अभाव में आप सभी अपने को असहज महसूस करते हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत यदि दो मे से एक बिकला॑ग है तो उन्हें एक लाख की सहायता राशि दी जाती है, वही यदि दोनों दिव्यांग है तो दो लाख रुपए और यदि अ॑तर्जातीय विवाह किए हैं तो सरकार द्वारा तीन लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वही सरकारी बसों एवं ट्रेन में मुफ्त सफर करने का पास बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रबंधक रीमा सिंह ने बताई कि दिव्यांग जनों के लिए यू डी,आई डी कार्ड बनाने के लिए कैम्प लगाई जाएगी, जिससे दिव्यांग भाई बहनों को सरकार द्वारा दिया जा रहा लाभ आप सभी को मील सके। वही उन्होंने दिव्यांग अधिकार अधिनियम के तहत प्रदत लाभकारी योजनाओं के संबंध में उपस्थित दिव्यांग जनों को बताई। कार्यक्रम में बुनियाद के॑द्र से डाॅ इ॑तजीत कुमार, समाजिक सुरक्षा केंद्र के आई टी मैनेजर ने भी उपस्थित दिव्यांग जनों को लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












