बुध, अप्रैल 8, 2026

ट्रेन हादसा: यूपी में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 15 बोगी पटरी से उतरी, चार यात्रियों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू अभियान जारी

4 dead and many Injured as Several coaches Dibrugarh Express derailed near Gonda in Uttar Pradesh

यूपी के गोंडा में आज दोपहर एक ट्रेन हादसा हो गया। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतर गए हैं। 15 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच का बुरा हाल हो गया है। गोंडा के पास झिलाही रेलवे स्टेशन के नजदीक डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस डिरेल हो गई है। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर चिल्लाने लगे। ट्रेन के रुकते ही यात्री बाहर निकले। इस दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत की सूचना है।

4 dead and many Injured as Several coaches Dibrugarh Express derailed near Gonda in Uttar Pradesh

वहीं, दुर्घटना में बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल हो गए हैं। 15904- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से खुलकर डिब्रूगढ़ तक जाती है। गुरुवार को यह ट्रेन रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) चंडीगढ़ से आ रही थी। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा में हुआ है। अयोध्या से इसकी दूरी 30 किमी, जबकि लखनऊ से 130 किलोमीटर है। गुरुवार को यह ट्रेन रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। गुरुवार दोपहर झिलाही स्टेशन के पास पलट गई। ट्रेन में सवार एक यात्री ने कहा-गोंडा से 20 किमी दूर करीब ढाई बजे हादसा हुआ। यहां से मनकापुर स्टेशन 5 किमी दूर है।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अफसर मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया। क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। रेलवे ने हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रेल हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए दिए गए हैं।

4 dead and many Injured as Several coaches Dibrugarh Express derailed near Gonda in Uttar Pradesh

सीएम के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। वहीं यूपी सरकार और असम सरकार आपस में सपर्क में हैं।रेल हादसे को लेकर सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “जनपद गोंडा में हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने और घायलों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है। रेलवे विभाग की ओर से घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News