मालदीव में भीषण आग लगने से 9 भारतीयों समेत 10 लोगों की मौत, राजधानी माले में हुआ हादसा

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
मालदीप की राजधानी माले में गुरुवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ। माले विदेशी कामगारों के घरों में भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। आग लगने से मरने वाले 10 लोगों में 9 भारतीय वर्कर्स समेत एक बांग्लादेशी भी शामिल है। दमकल सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें आग को काबू पाने में चार घंटे का समय लगा। मृतकों में नौ भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। आग में नष्ट हुई एक इमारत की ऊपरी मंजिल से उन्होंने 10 शव बरामद किए। बताया जा रहा है कि आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर के कार रिपेयरिंग गैराज में लगी थी। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने माले में आग लगने की इस घटना पर शोक जताया है, जिसमें 9 भारतीय नागरिकों समेत कुल 10 लोगों की मौत हुई है। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह इस घटना को लेकर मालदीप सरकार के संपर्क में बने हुए हैं। बता दें कि मालदीव समुद्र के बीच में बसा एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां दुनिया भर के सैलानी पहुंचते हैं।



















