
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
यूक्रेन की राजधानी कीव में बुधवार की सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की की भी मौत हो गई है। इस हादसे में यूक्रेन के मंत्री समेत 17 लोगों की मौत की खबर है। वहीं इस हादसे में 22 लोग घायल भी बताया जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।







हालांकि यह हेलीकॉप्टर क्रैश रूस के द्वारा किए गए हमले में हुआ है या अपने आप हुआ है। इस पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हेलीकॉप्टर, कीव के बाहरी इलाके में स्थित छोटे बच्चों के स्कूल पर गिरा। यह हादसा कीव के उत्तरपूर्व में स्थित शहर ब्रोवरी में हुआ है। घटना के सूचना पाकर पुलिस और आपात सेवाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इस एयरक्राफ्ट हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद बच्चों का स्कूल आग की लपटों से घिरा नजर आ रहा है।
हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। किंडरगार्टन में आग लग गई। कीव के गवर्नर ओलिसिए कुलेबा ने अपने टेलिग्राम चैनल पर कहा- हादसा किंडरगार्टन के करीब हुआ। इसमें बच्चे और वहां के कुछ कर्मचारियों की भी मौत हुई है। 22 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अफसरों ने अब तक ये नहीं बताया है कि हेलिकॉप्टर कौन सा था और इसके क्रैश होने की वजह क्या थी। बता दें कि मोनास्त्रिस्की साल 2021 में ही यूक्रेन के गृहमंत्री बने थे। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय प्ले स्कूल में बच्चे और स्कूल का स्टाफ मौजूद था।
यूक्रेन: कीव में हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ, जिसमें गृहमंत्री समेत 16 लोगों की मौत हुई है!
— DW Samachar (@dwsamachar) January 18, 2023
बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर एक इमारत से टकरा गया था, जिसके बाद यह हादसा हुआ!#Ukraine #HelicopterCrash #Crash #UkraineHelicoprerCrash pic.twitter.com/4yPeH5Wo7M
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















