
जहानाबाद(मखदुमपुर) के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ के दौरान मखदुमपुर के मृत्यु के परिवार से मिलने पहुंचे हम पार्टी के नेता तथा मखदुमपुर के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र मांझी उन्होंने कहा कि मंदिर में किस कारण से भाग दौड़ मची है उसकी जांच का विषय है।जांच में अगर कोई भी दोषी पाया जाता है ,उसे पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। देवेंद्र मांझी ने बताया कि मैं आज वानाबार गया था वहां घटना स्थल की जांच की और घूम तो मैंने देखा कि वह काफी सारी कमियां पाई गई थी। वह सही से चिकित्सा की व्यवस्था नहीं थी और प्रशासन की भी कमी पाई गई ।
उन्होंने बताया कि जब मैं स्थानीय लोगों से बात किया उन्होंने बताया कि आज की अपेक्षा प्रशासन उसे दिन काफी कम थी उन्होंने बताया कि आज मैं मंदिर में गया था तो प्रशासन हर जगह दिख रहे थे। पर जब मृतक के घर गया तो उनके परिवार ने बताया कि वहां प्रशासन नही थे ।
अगर प्रशासन सही समय पर पहुंच जाती अगर प्रशासन उसे जगह उपस्थित होती है यह भाग दौड़ नहीं होता। इतनी बड़ी घटना नहीं हो पाती उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जो भी मृतक के परिजन को लाभ मिलना है चाहिए। लाभ जल्द से जल्द मिले उनके लिए मैं प्रयास करूंगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












