DW Samachar – Header
BREAKING

हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जोड़ने वाला रानीबाग डबल लेन पुल हुआ शुरू, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कुमाऊं के लोगों को बड़ी सौगात दी। ‌ हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने गौला नदी पर बने डबल लेन पुल का उद्घाटन किया। ‌ सीएम धामी के उद्घाटन के बाद ही हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जोड़ने वाला रानीबाग पुल पर आवागमन शुरू हो गया है। बता दें कि पिछले … Read more

IMG-20220901-WA0045
Uttarakhand CM Dhami Inaugurated Ranibagh double lane bridge connecting Haldwani to Almora
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कुमाऊं के लोगों को बड़ी सौगात दी। ‌ हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने गौला नदी पर बने डबल लेन पुल का उद्घाटन किया। ‌ सीएम धामी के उद्घाटन के बाद ही हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जोड़ने वाला रानीबाग पुल पर आवागमन शुरू हो गया है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर 2021 में आई प्राकृतिक आपदा में बना सिंगल लेन का पुल ध्वस्त हो गया था। तभी से लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। रानी बाग टू लेन पुल के बन जाने से अब अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। 7.14 करोड़ की लागत से बने इसे पुल को 22 माह में तैयार किया गया है। पुल के बनने से हल्द्वानी समेत पूरे पहाड़ के लोगों को फायदा होगा। खासकर पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। पुल के उद्घाटन के बाद सीएम धामी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विधायक सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़