बिहार के गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की गोली मारकर हत्या, पति पर हत्या का आरोप। पुलिस जांच में जुटी, फोरेंसिक और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची।
Union Minister Jitan Ram Manjhi’s Granddaughter Shot Dead by Husband in Gaya, Bihar
गया में दिल दहला देने वाली वारदात, मंत्री की नातिन की हत्या से सनसनी
बिहार के गया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन सुषमा देवी की उनके ही पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घर में घटी वारदात, आरोपी फरार
यह वारदात अतरी प्रखंड के टेटूआ गांव की है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सुषमा देवी को उनके पति रमेश ने घर में ही देसी कट्टे से गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी हथियार मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
14 साल पहले हुई थी अंतरजातीय शादी
सुषमा देवी और रमेश की शादी 14 साल पहले अंतरजातीय विवाह के रूप में हुई थी। सुषमा अतरी प्रखंड में विकास मित्र के पद पर कार्यरत थीं, जबकि रमेश पटना में ट्रक ड्राइवर है।



घटना के समय बहन और बच्चे थे घर में
हत्या के समय सुषमा की बहन और बच्चे घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे। गोली की आवाज सुनकर वे तुरंत मौके पर पहुंचे। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी जमा हो गए।
पुलिस ने की विशेष जांच टीम की गठन
घटना की जानकारी मिलते ही गया पुलिस मौके पर पहुंची। गया के SSP आनंद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नीमचक बथानी SDPO प्रकाश कुमार और SSP अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।
- गया में हत्या
- जीतन राम मांझी की नातिन की हत्या
- बिहार क्राइम न्यूज
- अंतरजातीय विवाह हत्या
- घरेलू हिंसा बिहार
- सुषमा देवी हत्या मामला
- Jitan Ram Manjhi granddaughter murder
- Gaya Bihar shooting
- Bihar crime news
- Inter-caste marriage murder
- Husband kills wife in Bihar
- Domestic violence in Bihar
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













