DW Samachar – Header
BREAKING

पश्चिम बंगाल में अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, संदिग्धों के पास जंग छेड़ने के मिली सामग्री

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने राज्य के उत्तरी 24 परगना जिले के सासन के खारीबाड़ी इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों संदिग्धों के पास से भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का संकेत देने वाली सामग्री जब्त की गई है।माना जा रहा है कि ये दोनों किसी … Read more

Jammu and Kashmir Terrorists kill 2 labourers from Bihar in J&K's Kulgam, Third attack in two days
Two terrorists with Al-Qaeda links nabbed in Bengal (File Photo)
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने राज्य के उत्तरी 24 परगना जिले के सासन के खारीबाड़ी इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों संदिग्धों के पास से भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का संकेत देने वाली सामग्री जब्त की गई है।
माना जा रहा है कि ये दोनों किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे। उनके मंसूबों की भनक लगते ही एसटीएफ ने उन्हें धरदबोचा।

एसटीएफ ने दोनों को बुधवार रात गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अनुसार ये भारतीय उप-महाद्वीप में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन (AQIS) के सक्रिय सदस्य हो सकते हैं। एसटीएफ के सूत्रों ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान गंगारामपुर, जिला दक्षिण दिनाजपुर निवासी अब्दुर रकीब सरकार और हुगली जिले के आरामबाग निवासी काजी अहसानुल्लाह के रूप में हुई है।

Digital Women Trust

पश्चिम बंगाल पुलिस के एसटीएफ ने दावा किया कि उनके कब्जे से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का संकेत देने वाला कट्टरपंथी साहित्य जब्त किया गया है। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ यूएपीए और आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में दोनों से पूछताछ के आधार पर 17 अन्य लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। इस तरह आने वाले दिनों में कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़