DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद एन एस एस इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं छात्र-छात्राओं में जागरूकता अभियान चलाया गया

Tree plantation program and awareness campaign among students was conducted by NSS unit in Jehanabad.

जहानाबाद वृक्ष लगाये पर्यावरण बचाएं स्थानीय एस एन सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद में एन एस एस इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं छात्र-छात्राओं में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत प्राचार्य  प्रोo (डॉo) अरुण कुमार रजक ने बताया कि वर्त मान जलवायु परिवर्तन के कारण निरंतर वायुमंडलीय तापक्रम में वृद्धि हो रही है, जिससे सामान्य जन-  जीवन कष्टप्रद हो रहा है। कुलानुशासक डॉo अख्तर रोमनी ने बताया कि औद्योगिकरण के कारण जंगलों की अंधाधुंध कटाई हुई जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा हैं। इसकी भरपाई हेतु वृक्षारोपण अपेक्षित हो गया है।  वितेक्षक डॉ० सुबोध कुमार झा ने बताया कि सुख – सुविधा के लिए लोग द्वारा बहुत सारे इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है जिससे उत्सर्जित होनेवाला क्लोरो – फ्लोरो -कार्बन ओजोन परत को क्षतिग्रस्त कर रहा है।

इसके कारण खतरनाक किरणे वायुमंडल में प्रवेश कर आम जीवन पर हानिकारक असर डाल रही है। कार्यक्रम के अगले चरण में कॉलेज कैंपस में फलोत्पादक औषधिये एवं सौंदयीकरण से संबंधित अमरुद, आंवला,  अशोक इत्यादि के सैंपलिंग को प्राचार्य,  कुलानुशासक एवं वितेक्षक के मार्गदर्शन मे डॉo शशिधर गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, डॉo बबलू कुमार, डॉo सुनील कुमार, श्रीमती कुमकुम कुमारी, डॉo कविंद्र भगत, डॉo ज्योतिमार्या श्री सत्येंद्र कुमार, मानसी कुमारी इत्यादि ने वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में शिक्षकेतर कर्मियों मे श्री रास नारायण भगत, राजीव नयन, संजय कुमार, ब्रजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अलबेला कुमार, राजीव कुमार सिंह, विकाश कुमार, गौरव कुमार सिंहा, मोहम्मद सिराज हुसैन, संतु कुमार, सुनील कुमार मेहता, विभूति पाल, आजाद कुमार, राजकुमार रजक ने भी वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एन एस एस के स्वयंसेवक में आयुष कुमार, मनीष कुमार, संजय कुमार, सुरजीत कुमार, विक्की कुमार, राहुल कुमार, चांदनी कुमारी, तनु कुमारी ने महती भूमिका निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News