DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

छापेमारी में दस लोग बिजली चोरी करते धराए

Ten people caught stealing electricity in raid

जहानाबाद बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग का जिले भर में छापेमारी अभियान जारी है। मीटर वाईपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करने वालो के उपभोक्तायो के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने दस लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि कनीय विद्युत अभियंता शैलेश कुमार के नेतृत्व में घोसी प्रखंड अंतर्गत मोकम बिगहा एवं गिरधरपुर गांव में मीटर जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिजली चोरी करते हुए दस लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों मे मथुरा यादव पर 23098 श्यामनंदन यादव पर 32946 नरेश यादव पर 23647 श्यामदेव यादव पर 16747 शारदा देवी पर 22025 मंजू देवी पर 29023 निधि कुमारी पर 10386 कृष्णा कुमार पर 47789 शांति देवी पर 42176 एवं उदय यादव पर 14836 रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज कराई गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News