
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा रणनीति बनाने में जुटी हुई है वहीं विपक्ष भी अब एक्टिव हो चुका है। पिछले महीने भाजपा से अलग हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की दोस्ती सियासी गलियारों में चर्चा में बनी हुई है। राजधानी पटना में दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।


बता दें कि तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा ने राज्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने निकले हैं। बुधवार को चंद्रशेखर राव ने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बिहार की धरती पर पहुंचते ही नमन किया। केसीआर और नीतीश की मुलाकात की तस्वीर देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












