DW Samachar – Header
BREAKING

Summer travel in mind? Here’s DW News list of ‘India’s Best Places of 2023’

बढ़ती गर्मी में याद आने लगे हिल स्टेशन और हरी-भरी वादियां, देश में इन जगहों पर जाकर सैलानियों को मिलता है सुकून और ताजगी का एहसास देशभर में गर्मी की रफ्तार बढ़ती जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में हर दिन बढ़ रहा पारा लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। ऐसे मौसम में मैदानी जिलों को … Read more

Summer travel in mind Here's DW News list of ‘India’s Best Places of 2023’

बढ़ती गर्मी में याद आने लगे हिल स्टेशन और हरी-भरी वादियां, देश में इन जगहों पर जाकर सैलानियों को मिलता है सुकून और ताजगी का एहसास

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देशभर में गर्मी की रफ्तार बढ़ती जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में हर दिन बढ़ रहा पारा लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। ऐसे मौसम में मैदानी जिलों को पहाड़ और हिल स्टेशन और हरी-भरी वादियां याद आती हैं। देश में घूमने का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मी से निपटने के लिए लोगों ने पहाड़ों के साथ सुकून शांत भरी जगह तलाशने शुरू कर दी है। हमारे देश में कई पर्यटन पुलिस स्टेशन ऐसे हैं जो गर्मियों के महीने में पर्यटकों से गुलजार रहते हैं। हर साल अप्रैल, मई और जून महीनों में सैलानियों की यहां भारी भीड़ रहती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ देश में कई ऐसी जगह है जहां पर सैलानियों को आकर सुकून मिलता है। ‌गर्मियों में पर्यटकों के लिए मनाली से अच्छी घूमने की जगह कोई नहीं है। इस समय आप यहां पर कई ट्रेक और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। इसके पास रोहतांग पास पर्यटकों के बीच आकर्षण केंद्र है। यहां आपको रहने के लिए सस्ते से सस्ते और महंगी से महंगी जगह भी मिल जाएगी। वहीं आप किफायतों दामों में स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। राफ्टिंग, स्कीइंग, कैंपिंग और कयाकिंग भी यहां पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।

उत्तराखंड में स्थित औली बेस्ट ऑप्शन है। कहने को यह हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है, लेकिन यहां जाकर आपका बजट बिल्कुल नहीं गड़बड़ाएगा। समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित औली रोमांच और प्रकृति को पसंद करने वाले लोगों के लिए अच्छी जगह है। यहां पर नंदा देवी, कामत कामेट और माना पर्वत जैसे कई पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं, जहां जाकर लोग शांति और सुकून का अहसास करते हैं। स्कीइंग, केबल कार राइडिंग, ट्रेकिंग, कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग यहां की मोस्ट पॉपुलर एडवेंचर एक्टिविटीज हैं। गर्म महीने में अगर आप कम बजट में किसी ठंडी जगह का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको लद्दाख जाना चाहिए। यह एक ऐसा ट्रेवल डेस्टीनेशन है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह एक ही समय में सुंदर और मनभावन नजारों को प्रदर्शित करता है। कई मठ होने के कारण यह सिंगल डेस्टीनेशन दुनियाभर के बाइकर्स , साइक्लिस्ट को कुछ एडवेंचर्स करने का मौका देता है। यहां पर पर्यटक माउंटेन क्लांइबिंग के साथ जीप सफारी का भी आंनद ले सकते हैं। कश्मीर जैसी सुंदर तो शायद ही कोई जगह है। इसे यूं ही धरती का स्वर्ग नहीं कहा जाता। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है। कश्मीर में आकर आप हाउस बोट स्टे और शिकारा बेाटिंग का अच्छा अनभुव प्राप्त कर सकते हैं। यह जगह जितनी सुंदर है, उतनी ही आपके बजट के अंदर भी है। पश्चिम बंगाल का खूबसूरत हिल स्टेशन दार्जिलिंग ब्रिटिश राज के दौरान भारत का समर कैपिटल था। अब यह जगह फलते-फूलते चाय के बागानों से भरी हुई है। सुंदरता के साथ यह जगह व्यवासाय भी प्रदान करती है। आमतौर पर नेपाल, तिब्बत, और पश्चिम बंगाल के लोग यहां ज्यादा घूमने के लिए आते हैं। तमिलनाडु राज्य का शहर ऊटी नीलगिरि की पहाड़ियों में बसा पर्वतीय हिल स्टेशन है। कभी इसका पुराना नाम उटकमंड और उदगमंडलम भी हुआ करता था। कर्नाटक व तमिलनाडु की सीमा पर बसा यह शहर प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है। यूं तो मैं अनेक जगह घूम चुकी हूं, पर मुझे ऊटी की वादियां व माहौल बहुत भाया। यहां चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आती है। इन्हीं हरे-भरे पेड़ों व सुंदर पहाड़ियों की वजह से ऊटी का नैसर्गिक सौंदर्य मन को मोह लेता है।

Digital Women Trust


नैनीताल, मसूरी और शिमला जैसे व्यवसायिक हिल स्टेशनों से दूर स्पीति जून के महीने में घूमने के लिए शानदार जगह है। हिमाचल प्रदेश की यह राजसी ठंडी रेगिस्तानी घाटी देवदार के जंगलों, हरे-भरे घास के मैदानों और गांवों से भरी है। समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर बने पहाड़ हर सेकंड में अपना रंग बदलते हैं। विशाल पेड़ों की छाया में यहां के छोटे-छोटे गांवों की आबादी लगभग 35 से 200 लोगों की है। गर्मी के दिनों में यहां का तापमान 15 डिग्री तक बढ़ जाता है।

25 डिग्री के आसपास रहता है दार्जिलिंग का तामपान—

पश्चिम बंगाल राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल दार्जिलिंग जो गर्मियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां की सीमाएं बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के साथ लगी हुई है। भारत का प्रसिद्ध हिल स्टेशन दार्जिलिंग भी ठंडा है और यह चाय बागानों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां गर्मियों में तापमान अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां की खूबसूरती एवं ठंडाई की वजह से हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते है।

गर्म स्थलों की तुलना में अत्यधिक कम तापमान वाला तवांग-

अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग गर्मियों में घूमने का सबसे प्रमुख स्थान है। तवांग बेहद ही ठंडा एवं खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां अनेक मठ है जिनमे सबसे खास तवांग मठ है। गर्मियों में तवांग का तापमान 5 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यह क्षेत्र काफी ठंडा है इस वजह से यहां गर्मियों के मौसम में पर्यटकों का जमावड़ा रहता है।

उत्तराखंड में स्थित रानीखेत बहुत सुंदर और शांत हिल स्टेशन है–

उत्तराखंड में स्थित रानीखेत बहुत ठंडा और प्रमुख हिल स्टेशन है। शांत जलवायु और प्राकृतिक सुंदरता के कारण यहां गर्मियों के मौसम का प्रमुख पर्यटक क्षेत्र है। रानीखेत का तापमान गर्मियों में 8 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। रानीखेत को अंग्रेजो द्वारा विकसित किया गया था। यह क्षेत्र जंगलो एवं हिमालय पर्वत की पहाड़ियों को जोड़ता है।

गर्मियों में घूमने की खास जगह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू—

गर्मियों के मौसम में घुमने के लिए प्रसिद्ध राजस्थान का माउंट आबू प्रमुख हिल स्टेशन में से एक है। यहां की शांत जलवायु और पर्वत से निचे के मैदानों का दृश्य पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। गर्मी के मौसम में माउंट आबू का अधिकतम तापमान केवल 33 डिग्री सेल्सियस रहता है। इसलिए यहां गर्मी के मौसम में लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते है एवं यहां के प्रसिद्ध स्थल निकी झील, हनीमून पॉइंट, सनसेट पॉइंट, दिलवाड़ा मंदिर आदी जगह पहुंचकर एन्जॉय करते है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़