
क्लास करने जाने के क्रम में मखदुमपुर स्टेशन के पास सामोचक के सामने हुई दुर्घटना।
सहपाठी ने शव की बताई पहचान
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सामोचक के पास पटना गया रेल खंड पर ट्रेन से गिरने से हुई एक छात्र की दर्दनाक मौत। घटना की जानकारी जैसे ही सहपाठी लोगों को मिली तो,सभी ने ज्योंहि अगला पड़ाव पर गाड़ी रुकी तो छात्रों ने गाड़ी से उतर रेल खंड पर ही पैदल चल दुर्घटना स्थल पर पहुंच शव की पहचान किया।
साथ में पढ़ने वाले मृतक छात्र की साथी अ॑कित कुमार ने बताया कि मृतक हमलोग के दोस्त था,जो अब इस दुनिया में नहीं रहा। उसने बताया कि छुट्टी के उपरांत आज ही काॅलेज खुला था, हमलोग ट्रेन से ही हमेशा क्लास करने जाते थे।अ॑कित ने बताया कि मृतक भेलावर थाना क्षेत्र के चातर निवासी पुनीत कुमार है जो हम सभी गया जिले के चाक॑द के रसलपुर में सुजान आई टी आई में क्लास करते हैं। वही उन्होंने बताया कि चूंकि पुनीत जहानाबाद कोर्ट स्टेशन से आता था,और हमलोग मखदुमपुर स्टेशन पर गाड़ी पकड़ता हूं।पुनीत हमसे अगले डिब्बा में था, गाड़ी में काफी भीड़ रहने के फलस्वरूप दरवाज़े पर खड़ा था, भीड़ रहने के कारण अचानक गाड़ी सामोचक के पास पहुंचा तो भीड़ से पुनीत को पैर फिसल गया और गिर पड़ा, जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई।हमलोगो को जैसे ही खबर मिली,अगले पड़ाव पर गाड़ी से उतर पैदल चल घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा मखदुमपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर मौजूद थी। वही मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद लाया, तथा परिजनों को सुचना दे दी गई है। वही परिजनों के पहुंचते ही चित्कार मच गया, वहां उपस्थित सभी की आंखें नम हो गई।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












