DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

संविधान दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विशेष शपथ समारोह का आयोजन, विधिक जागरूकता सप्ताह की शुरुआत

Special oath ceremony organized by District Legal Services Authority on Constitution Day, beginning of Legal Awareness Week.

जहानाबाद: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में संविधान दिवस के अवसर पर विशेष शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व्रजेश कुमार ने किया। उन्होंने सभी पदाधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारियों के साथ मिलकर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया।

सचिव रणजीत कुमार ने इस अवसर पर जानकारी दी कि संविधान दिवस के उपलक्ष्य में “संविधान सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष विधिक जागरूकता अभियान 26 नवंबर 2024 से 2 दिसंबर 2024 तक प्रखंड स्तर और विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत संविधान, शिक्षा का अधिकार, मौलिक कर्तव्य और मौलिक अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मोतिस कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार, जावेद खान, पुष्पम कुमार झा, रेश्मि, राजेश कुमार पांडे, कुमार कौशल किशोर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कौशलेंद्र कुमार शुक्ला, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अदिति कुमारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अनीश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी डिंपी, अंकित रंजन और आलोक कुमार उपस्थित रहे।

विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष गिरजानंद प्रसाद, सचिव अवधेश कुमार, लोक अभियोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह, लीगल एड डिफेंस काउंसिल अजीत कुमार, राजीव कुमार, बैजनाथ शरण, रमेश प्रसाद, सहित कई अधिवक्ता और विधिक स्वयंसेवक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस शपथ समारोह और जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज में संविधान और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभी कर्मचारी और विधिक स्वयंसेवक भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अनुसार, यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न विधिक सत्रों और चर्चाओं के माध्यम से जनता को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News