
जहानाबाद बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग का जिले भर में छापेमारी अभियान जारी है। मीटर वाईपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करने वालो के उपभोक्तायो के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने छः लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि कनीय विद्युत अभियंता मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत भगु बिगहा गांव में मीटर जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिजली चोरी करते हुए छः लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों मे प्रमोद कुमार पर 15044 रंजीत यादव पर 21435 अर्जुन यादव पर 15711 प्रमोद कुमार पर 23783 पप्पू प्रसाद पर 19326 एवं सुधीर कुमार पर 57662 रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज कराई गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












