DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

वरिष्ठ पत्रकार ने दी झंडे को सलामी, गंदगी और भ्रष्टाचार मुक्त जहानाबाद की ली शपथ

Senior journalist saluted the flag, took oath for a dirt and corruption free Jehanabad.

जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित नेहरू युवा केंद्र में आज स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। इस मौके पर प्रसार भारती के वरिष्ठ पत्रकार आभाष रंजन ने नेहरू युवा केंद्र कार्यालय पर झंडोतोलन किया। श्री आभाष ने अपने वक्तव्य में बताया कि आज हम सभी 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और आजादी के इतने वर्ष बाद भी हमारा बिहार हर राज्य के अपेक्षाकृत देश के सबसे निचले पायदान पर खड़ा है। जिसका मूल कारण समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार और गांव-गांव में फैले लड़ाई-झगड़ा है। हम अपना ज्यादातर समय इन्हीं परेशानियों में बर्बाद कर दे रहे हैं। हमें आज इस स्वतंत्रता दिवस पर ये शपथ लेनी होगी कि जहानाबाद जिला को आदर्श जिला के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करेंगे। और इस अभियान को जन आंदोलन बनाएंगे ताकि जहानाबाद देश और राज्य के सशक्तिकरण में अपना अभिन्न योगदान दे सके।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News