DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

संजय झा बने जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जदयू नेताओं ने मिलकर दिया बधाई

Sanjay Jha became JDU National Executive President, JDU leaders together congratulated

जहानाबाद जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद संजय झा जी को जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में सर्वसम्मति से जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर जहानाबाद के जदयू कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर बधाई दिया। इस मौके पर जदयू प्रदेश सचिव दिलीप कुशवाहा, राज्य राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह, सतीश कुशवाहा,जदयू किसान जिलाध्यक्ष चंद्रभानु कुशवाहा, युवा नेता आनंद प्रधान शर्मा मौजूद थे। जदयू नेताओं ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को साधुवाद देते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक सूझबूझ और व्यवहार कुशलता से जदयू को मजबूती मिलेगी और नीतीश कुमार एवं संजय झा की कुशल नेतृत्व में जल्द ही जदयू पुनः राष्ट्रीय पार्टी बनेगा, ही साथ ही सभी सहयोगी दलों में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए NDA गठबंधन भी जनाकांक्षाओं को पूरा करने करने में समर्थ होगा। जदयू प्रदेश सचिव दिलीप कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजनितिक एवं सांगठनिक प्रस्ताव पर भी चर्चा हुआ जिसमें सभी सदस्यों ने एक स्वर में पारित किये। कुशवाहा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि NDA सरकार के तीसरी कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर और प्रभावशाली कदम उठाएगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण, समाज कल्याण, महिला उत्थान, राष्ट्रीय सुरक्षा के  क्षेत्र में पहले से अधिक सक्रियता और गुणात्मक सुधार की पहल करेगी।                   

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News