DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए सचिन पायलट, यह है मामला

राहुल गांधी का नेशनल हेराल्ड मामला लगातार तुल पकड़ता जा रहा है। धीरे-धीरे कांग्रेस के सभी बड़े नेता ईडी के खिलाफ सड़कों पर हैं जबकि दूसरी तरफ भाजपा का लगातार आरोप जारी है। भाजपा का कहना है कि गांधी परिवार ही नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस सिर्फ राहुल गांधी को बचाने के लिए नहीं बल्कि 2000 … Read more

sachin_1655286966390_1655286973831
Sachin Pilot detained on his way to Cong headquarters
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राहुल गांधी का नेशनल हेराल्ड मामला लगातार तुल पकड़ता जा रहा है। धीरे-धीरे कांग्रेस के सभी बड़े नेता ईडी के खिलाफ सड़कों पर हैं जबकि दूसरी तरफ भाजपा का लगातार आरोप जारी है। भाजपा का कहना है कि गांधी परिवार ही नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस सिर्फ राहुल गांधी को बचाने के लिए नहीं बल्कि 2000 करोड़ रुपये बचाने में लगी हुई है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस बल पार्टी मुख्यालय में घुस गए और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गयी।

सचिन पायलट जो कांग्रेस पार्टी में जाने-माने स्थान रखते हैं, उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर दिल्ली पुलिस लगातार कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित कर रही है और जबरन पार्टी मुख्यालय में घूसकर मारपीट कर रही है। हिरासत में लिए गए सचिन पायलट ने कहा कि दिल्ली पुलिस का यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूरे मामले पर एक प्रेसवार्ता कर कहा कि पुलिस के इस व्यवहार और जनता के हक में उठने वाली राहुल गांधी की आवाज को दबाए जाने के खिलाफ कांग्रेस बृहस्पतिवार को सभी राजभवनों का घेराव करेगी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कांग्रेस के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी कांग्रेस मुख्यालय के अंदर दाखिल नहीं हुए और न ही उन्होंने बल प्रयोग किया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने दिल्ली पुलिस को भाजपा और मोदी सरकार की पीट्ठू बताते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर पुलिस दरवाजे तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय में घुसी और नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पीटा। अब लगता है कि प्रजांतत्र की हत्या हो चुकी है, संविधान को बुलडोजर के नीचे रौंद दिया गया है, केवल अत्याचार का शासन बचा है। इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी जान लें कि एक दिन सबका हिसाब होगा। आज लगातार तीसरे दिन भी राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ जारी है और इसलिए कांग्रेस के नेताओं के अंदर आक्रोश की भावना है। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं को दिल्ली आने के लिए रोके जाने पर भी बवाल मचा हुआ है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़